फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: रामेश्वरम, कन्याकुमारी और मदुरै घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Sun, 14 Jan 2024 03:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package 2024 - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: देश-विदेश में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए समय समय पर कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप भी किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपको दक्षिण भारत के प्रमुख स्थलों पर घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कन्याकुमारी, कोच्ची, रामेश्वरम, मदुरै जैसे कई लोकप्रिय स्थानों पर घूमने का मौका मिल रहा है। दक्षिण भारत अपने लोकप्रिय स्थलों के अलावा अपनी विविध संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है। दक्षिण भारत में कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम RAMESHWARAM MADURAI WITH KERALA EX JAIPUR है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 21 जनवरी, 2024 को जयपुर से हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको इन जगहों पर Kanyakumari / Kochi / Kumarakom / Madurai / Munnar / Rameshwaram / Trivandrum Kanyakumari / Kochi / Kumarakom / Madurai / Munnar / Rameshwaram / Trivandrum घूमने का मौका मिल रहा है। 

जानना जरूरी: बाजार में बिक रहा मिलावटी सरसों का तेल, न हों धोखे का शिकार, ऐसे करें मिलावट की पहचान

4 of 5
IRCTC Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एयरोप्लेन में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं आपको दक्षिण भारत में इन पर्यटन स्थल पर बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपके खाने पीने से लेकर ठहरने सभी चीजों का बंदोबस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package 2024 - फोटो : Istock
अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको किराये के रूप में 69,795 रुपये देना है। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 52,305 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 49,150 रुपये होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें