फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: मां वैष्णों देवी के दर्शन करने की बना रहे योजना, तो आईआरसीटीसी इतने रुपये में करा रहा यात्रा

Wed, 24 Jan 2024 12:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Vaishno Devi Tour Package: अगर आप सर्दियों के सीजन में किसी धार्मिक जगह पर जाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। हर साल बड़ी संख्या में लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं। मां वैष्णो देवी का मंदिर कटरा शहर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। यह मंदिर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद यह दूसरा सबसे अधिक देखे जाने वाला मंदिर है। अगर आप भी मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इस टूर पैकेज का कोड NDR01 है। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के मां वैष्णो देवी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 29 जनवरी, 2024 को दिल्ली से हो रही है। ट्रेन के माध्यम से आपको कटरा ले जाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। 

4 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज में आपके खाने पीने से लेकर कैब की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यात्रियों के ठहरने के लिए होटल का भी बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : पिक्साबे
अगर बात किराये की करें, तो अगर आप अकेले इस टूर पैकेज के अंतर्गत सफर करना चाहते हैं। ऐसे में आपको 10,395 रुपये किराये के रूप में देने हैं। अगर आप दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं। इस स्थिति में आपका प्रति व्यक्ति किराया 7,855 रुपये होगा। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 6,795 रुपये है। 

PPF: सरकार की इस स्कीम में चार हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर लेंगे 13 लाख, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें