फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: कोणार्क और पुरी घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानें कितना आएगा खर्चा

Sun, 18 Sep 2022 11:17 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Packages: अगर आप कोणार्क और पुरी घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भुवनेश्वर, चिल्का, पुरी और कोणार्क घूमने का मौका मिल रहा है। इन जगहों पर आपको कई ऐतिहासिक मंदिर देखने को मिलेंगे। पुरी का जगन्नाथ मंदिर विश्व विख्यात है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा कोणार्क का सूर्य मंदिर भी पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र बना रहता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। देश भर में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कुल 3 रात और 4 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है। इसमें सबसे पहले आपको दिल्ली से भुवनेश्वर ले जाया जाएगा। उसके बाद आपको चिलका कोणार्क और पुरी घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको कई दूसरी सुविधाएं भी मिल रही हैं। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
पैकेज के तहत आपको अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की जाएगी। फ्लाइट में आपको कंफर्ट क्लास में यात्रा करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 37,600 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 29,600 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर ये किराया 27,700 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें