फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 12वीं किस्त, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Sun, 18 Sep 2022 10:59 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश भर में बड़े पैमाने पर लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इस योजना के अंतर्गत हर साल देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 3 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्तों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही सरकार 12वीं किस्त भी किसानों के खाते में भेज सकती है। ऐसे में कई किसान बीते लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त को ट्रांसफर कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार सितंबर महीने के किसी भी तारीख को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर भारत सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद आप उसके स्टेटस को आसानी से चेक कर सकते हैं। स्टेटस चेक करते समय आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

4 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : iStock
स्टेटस चेक करने के लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर फार्मर कॉर्नर में जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : iStock
इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या दोनों में से किसी एक का चुनाव करना है। इसके बाद कैप्चा कोड पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया को करने के बाद जनरेट ओटीपी के विकल्प का चयन करें। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपना स्टेटस को चेक कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की थी। ई-केवाईसी की ये डेडलाइन खत्म हो चुकी है। वहीं जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें