आईआरसीटीसी समय-समय पर देश विदेश के चर्चित स्थानों पर घुमाने के लिए कई टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसके अलावा आईआरसीटीसी कई धार्मिक टूर पैकेज भी लाता है। इसी कड़ी में चारधाम यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। हिमालय की गोद में स्थित चार पवित्र धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को हमारी संस्कृति में मोक्ष का धाम माना गया है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर आते हैं। इस यात्रा का न केवल धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है बल्कि मान्यता है कि चारधाम यात्रा करने से पापों से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में अगर आप भी चारधाम यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -