IRCTC Tirupati Balaji Tour Package: अगर आप तिरुपति बालाजी दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। तिरुपति बालाजी का मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। यहां का वेंकटेश्वर मंदिर विश्वभर में लोकप्रिय है। वेंकेटेश्वर मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर तिरुमाला पर्वत पर स्थित है। इस जगह पर आपको कई दूसरे मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। इन मंदिरों के बीच एक अलग प्रकार की शांति का अनुभव मिलता है। ऐसे में आपको तिरुपति बालाजी दर्शन करने के इस शानदार मौके को मिस नहीं करना चाहिए। पैकेज के अंतर्गत आपको तिरुपति, कानिपकम, श्रीनिवासा मंगापुरम, श्रीकलाहस्थी, तिरुचनूर, तिरुमाला घूमने को मिलेगा। आईआरसीटीसी के तिरुपति बालाजी टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -