फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 20th Installment: आज पीएम मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, अब किसानों को रहेगा 21वीं किस्त का इंतजार

Sat, 02 Aug 2025 04:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

pmkisan.gov.in। PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Live Updates: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये किस्त वाराणसी से जारी की है, जहां से 9.70 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में ये किस्त भेजी गई है।
विज्ञापन
1 of 54
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी गई है। - फोटो : PTI
PM Kisan Nidhi Yojana Live: अगर आप एक किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपको आज केंद्र सरकार 20वीं किस्त की सौगात देने वाली है। किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से था जो आज पूरा हो गया है। ऐसे में आप अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में 20वीं किस्त के बारे में पल-पल की अपडेट जान सकते हैं। नमस्कार, आप यहां जान सकते हैं कि ये 20वीं किस्त किन किसानों को मिली है और किन किसानों को नहीं मिली है जैसी कई जरूरी बातें...
विज्ञापन

PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi: आज मिलेगी 20वीं किस्त की सौगात
  • आज यानी 2 अगस्त 2025 का दिन उन किसानों के लिए बेहद खास होने जा रहा है, जो पीएम किसान योजना से जुड़े हैं। आज के दिन करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

PM Kisan 20th Installment Kab Aayega: सुबह 11 बजे आएगी किस्त
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है। ये किस्त आज सुबह 11 बजे जारी होगी।
 

PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: वाराणसी से होगी जारी
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि आज 20वीं किस्त आएगी और ये किस्त उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी से जारी होगी। यहां इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जहां से ये किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन

PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi: पीएम मोदी करेंगे किस्त जारी
  • पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज जारी होगी जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। वे वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और फिर यहां से 20वीं किस्त जारी करेंगे। इससे पहले भी योजना की किस्त वे खुद ही जारी करते हुए आए हैं।
विज्ञापन

PM Kisan 20th Installment Kab Aayega: किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों को किस्त का लाभ मिलता है जिन किसानों ने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे जरूरी काम करवाएं हैं। अगर आपके ये काम अधूरे हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: पीएम मोदी 3 घंटे रहेंगे काशी में
  • पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे, जहां पर वे 3 घंटे रहेंगे। पीएम मोदी यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और 2200 करोड़ की सौगात देंगे। साथ ही वे पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे।

PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi: कितने किसानों को मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ?
  • पीएम किसान योजना से जो भी किसान लाभार्थी के रूप में जुड़े हैं उन्हें आज 20वीं किस्त का लाभ मिलने जा रहा है। इसको लेकर सरकार की तरफ से जो जानकारी भी दी गई है जिसके मुताबिक, लगभग 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त भेजी जाएगी।

PM Kisan 20th Installment Kab Aayega: सरकार ट्रांसफर करेगी इतने पैसे
  • किसानों के बैंक खाते में आज 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि आएगी। ऐसे में केंद्र सरकार इन किसानों के बैंक खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।

PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: जारी हो चुकी हैं 19 किस्त
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि अब तक मोदी सरकार कुल 19 किस्त जारी कर चुकी है यानी योजना से जो भी किसान जुड़े हैं 19 किस्त का लाभ मिल चुका है। बीती 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी की गई थी।

PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi: जून से हो रहा है इंतजार
  • दरअसल, भारत सरकार पीएम किसान योजना को चलाती है और इस योजना के तहत पात्र किसानों को किस्त देती है। 20वीं किस्त जारी होने का समय वैसे जून में हो रहा था, लेकिन ये किस्त देरी से जारी हो रही है। पर आज किसानों का ये इंतजार खत्म हो जाएगा।
 

PM Kisan 20th Installment Kab Aayega: लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है किस्त
  • पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये की सहायता राशि पात्र किसानों को दी जाती है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को दिया जाता है। योजना के तहत हर किस्त लगभघ चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है।

PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: कब शुरू हुई थी ये पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
  • आपको बताते चलें कि, 1 दिसंबर 2018 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। तब से ये योजना लगातार जारी है और किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है।

PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi: 2 हजार रुपये आते हैं किसानों के बैंक खाते में
  • इस पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों के बैंक खाते में 19 किस्तें आ चुकी हैं। वहीं, हर किस्त में किसानों  बैंकके खाते में 2 हजार रुपये आते हैं।

PM Kisan 20th Installment Kab Aayega: ये नंबर नोट कर लें किसान
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको किस्त से लेकर कोई अन्य परेशानी होती है, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर से मदद ले सकते हैं। किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं।

PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया किसानों के नाम संदेश
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया किसानों के नाम संदेश दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा है " प्रिय किसान भाइयों और बहनों, हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर योजना, हर निर्णय किसान हित में है और रहेगा। 2 अगस्त को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने जा रहे हैं। यह सिर्फ एक राशि नहीं, बल्कि आपके परिश्रम, त्याग और संकल्प को देश द्वारा दिया गया सम्मान और आदर है। देशभर से किसान साथी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अपने संदेश भेज रहे हैं।  मैं भी पटना से इस कार्यक्रम से जुड़ूंगा, और आप भी अवश्य जुड़ें। यह कार्यक्रम आपके गांव में, सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में, ICAR के संस्थानों में, कृषि विश्वविद्यालयों में और मंडियों में आयोजित किया जाएगा। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसान के स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका का उत्सव है। आइए, हम सब इस अभियान का हिस्सा बनें।
 

PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi: किस्त जारी होते समय ये नेता रहेंगे मौजूद
  • आज पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से जारी करेंगे। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे

PM Kisan 20th Installment Kab Aayega: कृषि मंत्री पटना से जुड़ेंगे
  • जहां एक तरफ पीएम नरेद्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे अन्य नेता किस्त जारी होने के दौरान मंद पर रहेंगे, तो वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मौके पर मंच पर नहीं रहेंगे। वे इस कार्यक्रम में पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी।

PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: न आए किस्त तो यहां करें संपर्क
  • जहां आज लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा, लेकिन अगर आपके बैंक खाते में किस्त नहीं आती है तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं।

PM Kisan 20th Installment Live: लााभार्थी लिस्ट में आपक नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक
  • आपका नाम पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में है या नहीं, ये आप खुद चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या आधिकारिक एप पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Knwo Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुन लें जिसके बाद लाभार्थी सूची आ जाएगी, जहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment live: कितने किसानों को मिलेगा आज किस्त का लाभ?
  • केंद्र सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि आज 20वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा। बताया गया है कि 20वीं किस्त का लाभ 9.70 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा, जिसके लिए भारत सरकार 20,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी।

PM Kisan 20th Installment Live: कब वाराणसी पहुचेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम
  • तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर पर वाराणसी आएंगे। ये उनका काशी का 51वां दौरा होगा। काशी पहुंचकर पीएम मोदी 3 घंटे तक यहां रहेंगे। विशेष विमान से वे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वे सेवापुरी के गांव बनौली जाएंगे, जहां पर पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर प्रधानमंत्री दोपहर 1बजकर 25 मिनट पर बाबतपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment live: सीएम योगा पहले ही पहुंच चुके हैं काशी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ शुक्रवार शाम 7 बजकर40 मिनट पर काशी पहुंच गए। तैयारियों को लेकर सीएम ने अफसरों के साथ बैठक भी की।

PM Kisan 20th Installment Live: किस्त के अलावा कई सौगात देंगे पीएम
  • पीएम नरेंद्र मोदी जहां एक तरफ पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ वे प्रदेश के लोगों कई अन्य सौगातें भी देंगे। पीएम मोदी 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment live: इन किसानों को लग सकता है झटका
  • पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ उन किसानों को नहीं मिल पाएगा जिन किसानों ने योजना के तहत आन वाले जरूरी काम नहीं करवाए हैं। इसमें ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और भू-सत्यपान जैसे काम हैं। अगर आपने ये काम नहीं करवाए हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।

PM Kisan 20th Installment Live: अब से कुछ घंटों बाद जारी होगी 20वी किस्त
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाकी 20वीं किस्त का हस्तांतरण आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर कृषि मंत्रालय ने अभी एक्स पर पोस्ट भी किया है।
 

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment live: किस्त के लिए फॉर्मर आईडी जरूरी है
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपके लिए पीएम किसान योजना के अंतर्गत फॉर्मर आईडी बनवाना जरूरी होता है। किसी कारण अगर आपने ये नहीं बनवाई है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

PM Kisan 20th Installment Live: नहीं बनवाई फॉर्मर आईडी, तो न हो परेशान
  • अगर किसी कारण आप फॉर्मर आईडी नहीं बनवाए हैं तो आपइसे अपन नजदीकी सीएससी सेंटर से बनवा सकते हैं। इसके बाद आपको इसे पोर्टल पर अपडेट कर देना है जिसके बाद आपको 21वीं किस्त के साथ अटकी हुई 20वी किस्त का लाभ भी मिल सकता है।

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment live: कुछ देर में पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त अब से कुछ देर में जारी होने वाली है जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको भी इस किस्त का लाभ मिल सकता है।

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment live: पीएम मोदी पहुंचे काशी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं। जहां से आज वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan 20th Installment Live: पीएम मोदी पहुंचे मंच पर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं और अब थोड़ी देर में वे किस्त जारी करेंगे। अभी प्रधानमंत्री जी का सम्मान हो रहा है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: सीएम योगी कर रहे हैं लोगों को संबोधित
  • फिलहाल उत्तर प्रदेश के मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद हैं।
 

PM Kisan Samman Nidhi Time Live: पीएम मोदी ने दी सौगात
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलहाल प्रदेशवासियों को कई सौगात दी हैं और अब इसके बाद 20वीं किस्त जारी की जाएग।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: जारी हो गई है 20वीं किस्त
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से करोड़ों किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त हस्तांतरित की है।

PM Kisan Samman Nidhi Time Live: 9.70 करोड़ किसानों को मिला लाभ
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से पीएम किसान योजना के 9.70 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त हस्तांतरित की।
 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: पीएम मोदी कर रहे हैं लोगों को संबोधित
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वीं किस्त जारी करने के बाद अब कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Check: इस तरह करें चेक आपको मिले हैं किस्त के पैसे या नहीं

पहला तरीका
  • आपको सरकार की तरफ से मैसेज भेजा जाता है कि आपके बैंक खाते में किस्त भेज दी गई है जिससे आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल गया है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: खुशखबरी! प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, ऐसे करें चेक आपके खाते में आए पैसे या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Check: इस तरह करें चेक आपको मिले हैं किस्त के पैसे या नहीं

दूसरा तरीका
  • आपको बैंक की तरफ से भी आपको किस्त जारी होने का मैसेज भेजा जाता है जिससे आप जान सकते हैं आपको किस्त का लाभ मिला है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: खुशखबरी! प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, ऐसे करें चेक आपके खाते में आए पैसे या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Check: इस तरह करें चेक आपको मिले हैं किस्त के पैसे या नहीं

तीसरा तरीका
  • किसी वजह से आपको मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जा सकते हैं और यहां पर डेबिट कार्ड की मदद से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: खुशखबरी! प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, ऐसे करें चेक आपके खाते में आए पैसे या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Check: इस तरह करें चेक आपको मिले हैं किस्त के पैसे या नहीं

चौथा तरीका
  • आपके पास अगर डेबिट कार्ड नहीं है तो आप अपने बैंक जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Check: इस तरह करें चेक आपको मिले हैं किस्त के पैसे या नहीं

पांचवा तरीका
  • आप यूपीआई के जरिए भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में 20वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। इसमें आपको यूपीआई की मदद से आप अपना बैंक बैलेंस चेक करना है। बैंक बैलेंस देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि किस्त के पैसे खाते में आए हैं या नहीं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: कई किसान ऐसे जिनको नहीं मिली किस्त
  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन, आधार लिंकिंग जैसे काम नहीं करवाए या जिनके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं था उनकी किस्त अटक गई है, क्योंकि नियमों के तहत ये काम करवाने जरूरी है

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: कई किसान ऐसे जिनको नहीं मिली किस्त
  • इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी, उन्हें भी 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत हर साल देश के किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: पात्र किसानों को मिलती है किस्त
  • पीएम किसान योजना के तहत किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। जैसे, आज 20वीं किस्त उन लोगों के बैंक खाते में भेजी गई है जो इस योजना के लिए पात्र हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: कृषि मंत्रालय ने दी जानकारी
  • कृषि मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, "देश के 10 करोड़ किसान भाइयों-बहनों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ₹21,000 करोड़ की राशि भेजी गई है।"
 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: किस्त अटकने पर यहां करें कॉल
  • अगर आपकी किस्त किसी कारण अटक गई है तो आप पीएम किसान योजना के कॉल सेंटर नंबर 1800-180-1551 पर कॉ कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: चेक करें आपका डीबीटी तो ऑन है
  • आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप पूरी तरह से पात्र हैं, लेकिन फिर भी अगर आपके बैंक खाते में 20वीं किस्त नहीं आई है तो हो सकता है कि आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन न हो। आप ये अपने बैंक की ब्रांच में जाकर चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: बिना किसी अवरोध के निरंतर जारी है किस्त आनी -पीएम नरेंद्र मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बिना किसी अवरोध के निरंतर जारी है। अब तक लगभग ₹3.75 लाख करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।"

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: सीधे पहुंचती है किसानों के बैंक खाते में किस्त, नहीं है कोई बिचौलिया
  • कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने किस्त को लेकर कहा कि "कोई बिचौलिया नहीं, कोई कट कमीशन नहीं, कोई हेराफेरी नहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचती हैं।"

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: किस्त को लेकर क्या बोले कृषि मंत्री
  • आज जो पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हुई है। सको लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही है।"

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: इतने किसानों को मिली 20वीं किस्त
  • पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिला है। ये पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा गया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: बैंक खाते में आई है किस्त
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं और आपको किस्त का लाभ मिला है, तो जान लें कि सरकार डीबीटी के माध्यम से ये पैसे सीधे आपके बैंक खाते में भेजती है। इसलिए आप अपना बैंक खाता चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Time: अब रहेगा 21वीं किस्त का इंतजार
  • पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़े हैं और जो पात्र हैं, उन्हें आज 20वीं किस्त का लाभ मिला। ऐसे में अब किसानों को अगली किस्त यानी 21वीं किस्त का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें