फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Ticket Booking New Rule: अब मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफाई कराना जरूरी, वरना नहीं होगी ट्रेन टिकट बुक

Thu, 12 May 2022 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
irctc ticket booking new rules: आईरआरसीटीसी पर टिकट बुक करने के लिए अब मोबाइल नंबर करना होगा वेरिफाई - फोटो : irctc official website
जब भी बात एक सुहावने और सुविधाजनक सफर की होती है, तो लोग भारतीय ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। रेल में यात्रा के दौरान आरामदायक सीट और सोने की सुविधा, खाने की व्यवस्था और शौचालय की भी सुविधा होती है। वहीं, लंबी दूरी का सफर ट्रेन से यात्रा करने पर छोटा ही नजर आता है। ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट बुक करना पड़ता है, जिसे आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेन टिकट बुकिंग के प्रोसेस में एक बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें यात्रियों को अब अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई करवाना जरूरी होगा, क्योंकि ऐसा न होने पर आप ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। तो चलिए इस बड़े बदलाव के बारे में और वेरिफिकेशन करवाने के प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में  जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
irctc ticket booking new rules: आईरआरसीटीसी पर टिकट बुक करने के लिए अब मोबाइल नंबर करना होगा वेरिफाई - फोटो : अमर उजाला
क्यों जरूरी है वेरिफिकेशन?
  • दरअसल, भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी आईआरसीटीसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब अगर आपको ट्रेन टिकट बुक करना है तो इसके लिए आपको वेरिफिकेशन करवाना होगा। इसे आप अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के द्वारा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
irctc ticket booking new rules: आईरआरसीटीसी पर टिकट बुक करने के लिए अब मोबाइल नंबर करना होगा वेरिफाई - फोटो : istock
किन यात्रियों के लिए जरूरी?
  • यहां ये जानना भी जरूरी है कि मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करवाना किन यात्रियों के लिए जरूरी है। दरअसल, इस नियम को सिर्फ उन यात्रियों के लिए लागू किया जाएगा जिन लोगों ने पिछले दो सालों में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से एक भी ट्रेन टिकट बुक नहीं की है।

4 of 6
irctc ticket booking new rules: आईरआरसीटीसी पर टिकट बुक करने के लिए अब मोबाइल नंबर करना होगा वेरिफाई - फोटो : istock
इस सरल तरीके से कर सकते हैं मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर इसकी एप पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 6
irctc ticket booking new rules: आईरआरसीटीसी पर टिकट बुक करने के लिए अब मोबाइल नंबर करना होगा वेरिफाई - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां पर जाकर आपको 'वेरिफिकेशन' वाला ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी यहां पर दर्ज करनी है। फिर आगे दी गई जानकारी को वेरिफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
irctc ticket booking new rules: आईरआरसीटीसी पर टिकट बुक करने के लिए अब मोबाइल नंबर करना होगा वेरिफाई - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक-एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां पर दर्ज करना है। ऐसा करते ही आपका नंबर और ईमेल दोनों वेरिफाई हो जाएगी और फिर आप ट्रेल टिकट बुक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें