फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा सिर्फ इतने रुपये में थाईलैंड की सैर, जानिए क्या मिल रही सुविधाएं

Fri, 09 Jun 2023 10:28 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Thailand Tour Package 2023: यात्रियों को घुमाने के लिए इन दिनों आईआरसीटीसी कई शानदार टूर पैकेज लेकर आ रहा है। वहीं अगर आप अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी के साथ आपको थाइलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। थाइलैंड में घूमने लायक कई शानदार जगहे हैं। यहां के खूबसूरत बीच और बैंगकॉक एवं पटाया की सुंदरता हर साल दुनिया भर से लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। ऐसे में अगर आप भी इन खूबसूरत जगहों के दीदार करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस थाइलैंड टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - ,
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 अगस्त, 2023 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

Post Office Scheme: महिलाओं के लिए शानदार है डाकघर की यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम INDEPENDENCE SPECIAL THRILLING THAILAND है। इसके अंतर्गत आपको बैंगकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
पैकेज के अंतर्गत आपको खानी पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। थाइलैंड में घूमाने के लिए आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 51,100 रुपये किराये के रूप में देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 43,800 रुपये किराया देना है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 43,800 रुपये है। 

Aadhaar Card: आधार कार्ड में नाम और पते को कितनी बार किया जा सकता है अपडेट, जानिए क्या है इसको लेकर नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें