फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tatkal Ticket Booking: अगर आपको भी बुक करनी है कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, तो कभी न भूलें ये खास तरीका

Mon, 08 May 2023 01:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
Tatkal Ticket Booking Process: बात जब भी यात्रा करने की आती है, तो लोगों के दिमाग में यात्रा करने के लिए कई तरह के वाहन आते हैं। इनमें बस, प्लेन, अपनी गाड़ी और ट्रेन आदि शामिल हैं। बात अगर ट्रेन की करें, तो रोजाना भारतीय रेलवे बड़ी संख्या में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है। बस इसके लिए आपको यात्रा से थोड़ा पहले टिकट बुक करनी पड़ती है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि किसी कारण लोगों को अचानक यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। पर कंफर्म तत्काल टिकट मिलना भी आसान नहीं है, क्योंकि टिकट कम होती हैं और बुक करने वाले ज्यादा लोग। लेकिन एक तरीका है जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए वो तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
तत्काल टिकट बुक करने से पहले ये काम कर लें:-

स्टेप 1
  • अगर आपको भी कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना है, तो इससे पहले एक काम करें
  • आपको पहले आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल irctc.co.in पर जाना है
  • अब यहां पर आपको आईडी-पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन

3 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको माय अकाउंट' में जाकर 'माय प्रोफाइल' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपको यहां पर 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद यहां सभी पैसेंजर की सारी जानकारी जैसे- नाम, उम्र आदि भर दें
  • इससे आपको टिकट बुक करते समय ये सब जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी, जिससे आपका समय बचेगा और इससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सकता है।

4 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
फिर ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट:-

स्टेप 1
  • अब आपको आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल irctc.co.in पर जाना है और स्टेशन चुनना है
  • फिर यात्रा की तारीख चुनें और फिर नीचे की तरफ जाकर तत्काल वाला विकल्प चुन लें
  • इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको एसी या स्लिपर आदि कोई क्लास चुननी है
  • फिर आपको यात्रियों के नाम भरने नहीं हैं, आपको 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' में भरे नामों पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद ऑनलाइन मोड से पेमेंट कर दें
  • फिर आपको तत्काल कंफर्म ट्रेन टिकट मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें