अगर आप इस गर्मी के सीजन में भारत के किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दक्षिण भारत में केरल घुमाया जाएगा। केरल प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर स्थान है। यहां हरियाली से ढके पहाड़, सुंदर बैकवॉटर्स, नारियल के पेड़ों से सजे समुद्र तट और शांत वातावरण केरल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। केरल की खूबसूरती केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता में ही रची बसी नहीं है बल्कि यहां की समृद्ध संस्कृति, मिलनसार लोग और खानपान भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। इस कारण आपको केरल के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी।