फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC: रोजाना 8 घंटे एसी का इस्तेमाल करने पर कितने यूनिट बिजली की होती है खपत? जानिए यहां

Wed, 23 Apr 2025 04:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर एसी बिजली की खपत कितनी करते हैं? अगर उन्हें रोजाना 8 घंटे चलाया जाए तो ऐसी स्थिति में उनके द्वारा कितने यूनिट बिजली की खपत की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
How much electricity does ac consume - फोटो : Freepik
गर्मियों का सीजन चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। कई लोग अपने घरों में पंखों और कूलर का उपयोग करते हैं। वहीं जब पंखे और कूलर को चलाने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाती है तो ऐसी स्थिति में लोग अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। एसी काफी महंगे आते हैं। वहीं इनका उपयोग करने पर बिजली की खपत भी काफी होती है, जिसकी वजह से हर महीने ज्यादा मात्रा में बिजली बिल आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर एसी बिजली की खपत कितनी करते हैं? अगर उन्हें रोजाना 8 घंटे चलाया जाए तो ऐसी स्थिति में उनके द्वारा कितने यूनिट बिजली की खपत की जाएगी। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How much electricity does ac consume - फोटो : Freepik
एसी कितनी बिजली की खपत करता है यह कई बातों पर निर्भर करता है। इसमें एसी के टन, स्टार रेटिंग आदि कई बातों पर गौर किया जाता है। सामान्य तौर पर लोग 1 टन, 1.5 टन और 2 टन एसी का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How much electricity does ac consume - फोटो : Freepik
अगर आपके घर में 1.5 टन का एसी लगा हुआ है और उसकी पावर कंजप्शन 1.5 kW है तो ऐसे में वह हर घंटे करीब 1500 वॉट बिजली की खपत करेगा। इस मुताबिक 8 घंटे में 1500 X 8 = 12000 वॉट बिजली की खपत होगी।

Govt Scheme: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 12,500 रुपये निवेश करके इतने सालों में जुटा सकते हैं 66.58 लाख का फंड

4 of 5
How much electricity does ac consume - फोटो : Freepik
इस मुताबिक कुल 12 यूनिट बिजली की खपत एक दिन में होगी। अगर आप हर रोज 8 घंटे एसी का इस्तेमाल करते हैं तो महीने में करीब 360 यूनिट बिजली बिल आएगा। एसी का उपयोग करते हुए अगर आप बिजली की बचत करना चाहते हैं, तो आप इन्वर्टर एसी खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How much electricity does ac consume - फोटो : Freepik
इन्वर्टर एसी समान्य एसी की तुलना में करीब 20 से 30 प्रतिशत बिजली की बचत करता है। वहीं अगर आप अपने घर में एसी का टेंपरेचर 24 डिग्री से लेकर 26 डिग्री पर रखकर चलाते हैं तो भी आप अच्छी खासी मात्रा में बिजली की बचत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें