IRCTC Sri Lanka Tour Package 2023: हिंदू पौराणिक ग्रंथों में श्रीलंका का एक विशेष महत्व है। मान्यता कहती है कि श्रीलंका को भगवान शिव ने बसाया था। हालांकि, विश्रवा ने भगवान शिव से लंकापुरी की मांग की थी। बाद में विश्रवा से लंकापुरी कुबेर को मिली। इसे बाद में रावण ने कुबेर से छीन लिया। इसके बाद रामायण से जुड़े कई जरूरी प्रसंग लंका में होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीलंका में घूमने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीलंका में कोलंबो, कैंडी, नेगोंबो, नुवारा एलिया घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रा करते समय आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -