IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023: अगर आप नए साल के अवसर पर मलेशिया या सिंगापुर घूमने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। सिंगापुर और मलेशिया में कई खूबसूरत स्थान हैं। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां के शानदार बीच और प्राकृतिक सुंदरता हर साल दुनियाभर से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है।
अगर आप भी इन जगहों पर घूमने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। देश में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 6 रात और 7 दिनों का है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -