फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिक्किम की खूबसूरती का उठाना चाहते हैं लुत्फ, तो आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Mon, 05 Aug 2024 05:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Sikkim Tour Package 2024: अगर आप किसी सुंदर जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत सिक्किम घूमने का मौका मिल रहा है।

सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इसकी तुलना साइप्रस से की जाती है। यहां आपको सुंदर झरने, मनमोहक झीलें और ऊंची-ऊंची पर्वत की चोटियां देखने को मिलेंगी। यहां ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जहां आपको आश्चर्यजनक परिदृश्य देखने को मिलेंगे। ऐसे में सिक्किम आपके लिए एक अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के सिक्किम टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SIKKIM SILVER है। इसका पैकेज कोड EHH121 है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

PM Suryaghar Yojana: सरकार की इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में मिलेगी बिजली, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के सिक्किम टूर पैकेज की शुरुआत 10 अगस्त, 2024 बागडोगरा / न्यू जलपाईगुड़ी से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिंपोंग घुमाया जाएगा। 

PM Kisan Yojana: किस दिन आ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

4 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी बस से यात्रा कराई जाएगी। इस पैकेज में आपको कई और सुविधाएं भी मिल रही हैं। सफर के दौरान आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा। 

Post Office SCSS: बुजुर्गों के लिए पोस्ट ऑफिस चला रहा यह शानदार स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अगर आप अकेले सफर कर रहे हैं ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 29,600 रुपये है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं इस स्थिति में आपका प्रति व्यक्ति किराया 22,650 रुपये होगा।

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें