फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Credit Card: किसानों को बहुत ही कम ब्याज दर पर सरकार दे रही है लोन, जानिए क्या है स्कीम

Sun, 28 May 2023 03:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Istock
Kisan Credit Card: देश में आज भी करोड़ों किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में इनको मजबूरन खेती करने के लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। इन कर्ज पर किसानों को काफी ज्यादा ब्याज दरों का भुगतान करना पड़ता है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। इस स्थिति में उनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। इस कार्ड पर किसानों को बेहद ही सस्ती ब्याज दरों पर कर्ज मिल रहा है। किसान क्रेडिट के लिए अप्लाई करके किसान बिना किसी कोलेटरल पर 3 लाख रुपये तक का लोन पा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : istock
किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली ब्याज दर पर आपको महज 2 से लेकर 4 प्रतिशत तक ब्याज दरों का भुगतान करना होता है। इसके अलावा आपको लोन चुकाने के लिए काफी लचीली शर्तें मिलती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Istock
किसान क्रेडिट कार्ड पर आपको इनबिल्ट फसल बीमा का भी कवरेज मिलता है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 18 से लेकर 75 आयु के किसान आवेदन कर सकते हैं। 

4 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Istock
किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत भुगतान की अवधि फसल की कटाई और उसकी व्यापार अवधि के आधार पर तय की जाती है। अगर किसान जल्दी लोन का भुगतान कर देते हैं। ऐसे में उनसे साधारण ब्याज दर ली जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : istock
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, तीन महीनों का बैंक स्टेटमेंट, तीन महीनों की सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 आदि दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें