Deactivate Sim Card Process in Hindi: आज की इस बदलती टेक्नोलॉजी में अब लैंडलाइन की जगह स्मार्टफोन ले चुका है। जहां पहले फोन पर किसी से बात करने के लिए एसटीडी बूथ जाना पड़ता था तो वहीं अब लगभग हर किसी के पास अपना खुद का मोबाइल फोन है और वो भी स्मार्टफोन। वहीं, अगर आपको किसी से मोबाइल फोन पर बात करनी है तो इसके लिए आपको सिम कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन देखने में आता है कि कई लोग सिम कार्ड खरीद तो लेते हैं लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं या फिर लोग कुछ समय बाद इन्हें ऐसे ही छोड़ देते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो इन सिम कार्ड को बंद करवा सकते हैं ताकि ये इस्तेमाल में न रहे और कोई इनका गलत इस्तेमाल भी न कर पाए। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...