फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL: बीएसएनएल का सस्ता रिचार्ज प्लान, 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा इंटरनेट और कॉलिंग का बेनिफिट

Tue, 02 Sep 2025 07:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको बीएसएनएल के एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट और कॉलिंग का मजा भी मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
आज के इस युग में हम में से अधिकतर लोग स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। एजुकेशन, बिजनेस, एंटरटेनमेंट, लेन देन, ई-शॉपिंग आदि कई तरह के कामकाज हम स्मार्टफोन की मदद से कर पा रहे हैं। हालांकि, स्मार्टफोन में इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेजिंग का उपयोग करने के लिए आपके पास सिम कार्ड का होना जरूरी है। देश में करोड़ों स्मार्टफोन यूजर विभिन्न कंपनियों की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको बीएसएनएल के एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट और कॉलिंग का मजा भी मिलता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान की कीमत 485 रुपये है। इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको कुल 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह बीएसएनएल का काफी लोकप्रिय रिचार्ज प्लान है। कई बीएसएनएल टेलीकॉम यूजर्स इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन

3 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
बीएसएनएल के इस प्लान को स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको इंटरनेट डाटा भी मिलता है। इस प्लान के तहत आपको रोजाना 2 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाएगी। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

4 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिल रही है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
अगर आप थोड़ी लंबी समयावधि यानी लॉन्ग वैलिडिटी वाले किसी प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको सभी बेनिफिट्स मिले तो इस प्लान को आप अपने मोबाइल फोन में रिचार्ज करा सकते हैं।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें