अयोध्या हिंदू आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यह सरयु नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक शहर है। अयोध्या में भगवान राम जन्मभूमि के दर्शन करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अथर्ववेद में इस नगरी को ईश्वर का नगर बताया गया है। यही नहीं इसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अयोध्या काफी समृद्ध है। पिछले साल 2024 में नव निर्मित राम मंदिर का उद्घाटन किया गया। इस मंदिर के उद्घाटन के बाद से अयोध्या का धार्मिक और पर्यटन महत्व काफी बढ़ गया है। सरकार अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं से संपन्न करने के लिए कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अगर आप अयोध्या में राम जन्मभूमि का दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है।
Cheapest Countries: 4 देश जहां घूमना पड़ेगा सस्ता, नहीं बिगड़ेगा बैंक बैलेंस