अगर आप नए साल के अवसर पर किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नए साल के अवसर पर सिंगापुर और मलेशिया में घूमने का मौका मिल रहा है। सिंगापुर और मलेशिया दक्षिण एशिया के दो खूबसूरत देश हैं। यहां की विविध संस्कृति, खानपान और लोकप्रिय स्थान दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। ये दोनों देश प्राकृतिक रूप से भी काफी सुंदर हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -