Indian Railways Ticket Booking New Rules: टिकट बुकिंग नियमों आज एक बड़ा बदलाव लागू हुआ है। अगर आपका आधार कार्ड आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक नहीं है तो आप आज यानी 5 जनवरी से सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ट्रेन टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नियम सिर्फ रिजर्व ट्रेन टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन के चलने की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। इन नियमों को भारतीय रेलवे कुल 3 फेज में लागू कर रहा है। इसका पहला फेज 29 दिसंबर, 2025 को लागू किया गया था, वहीं आज इसका दूसरा फेज लागू हो गया है।