फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ रही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? आपको लाभ मिलेगा या नहीं, ऐसे करें पता

Mon, 05 Jan 2026 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 22th Installment Date: कुछ ही दिनों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी हो जाएगी। तो अगर आप भी इसका इंतजार कर रहे हैं तो पहले जान लें कि ये किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं।
विज्ञापन
1 of 6
कब आ रही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan 22th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

अभी तक इसकी 21 किस्तें किसानों के खातों में आ गई हैं, इसीलिए अब जल्द ही अब किसानों को 22वीं किस्त लाभ भी मिल सकता है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सभी किसानों के खाते में ये राशि आए, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार छोटी-छोटी गलतियों या जरूरी औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण किस्त अटक जाती है।

इसलिए अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो ये जानना बेहद जरूरी है कि आपके रजिस्ट्रेशन का स्टेटस क्या है? किस्त आने से पहले कुछ जरूरी शर्तें, दस्तावेज और स्टेटस चेक करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
कब आ रही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

किसे मिलेगी ये किस्त ?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जो सरकार द्वारा तय की गई सभी शर्तों को पूरा करते हैं। सबसे पहली और जरूरी शर्त है कि किसान का e-KYC पूरा होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

3 of 6
कब आ रही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

इसके साथ ही किसान का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, ताकि राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में ट्रांसफर हो सके। इसके अलावा किसान का भूमि रिकॉर्ड (Land Record) सत्यापित होना जरूरी है और जिस बैंक खाते में पैसा आना है वह सक्रिय (Active) होना चाहिए।

 

4 of 6
कब आ रही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

इन कारणों से अटक सकती है किस्त!

वहीं, कई कारणों से 22वीं किस्त अटक भी सकती है। अगर किसान ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है या फिर आधार-बैंक लिंक नहीं है, तो भुगतान रुक सकता है। इसके अलावा गलत बैंक डिटेल्स देना या योजना के लिए अपात्र होना, जैसे कि सरकारी कर्मचारी होना, इनकम टैक्स दाता होना आदि, भी किस्त रुकने का कारण बन सकता है।

 

विज्ञापन

5 of 6
कब आ रही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें पता ?

किसान अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपको यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर भरने के बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा जिसे यहां भर दें। अब गेट डिटेल पर क्लिक करें। बस आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा। जिससे आपको पता लग जाएगा कि आपको इसका लाभ मिलेगा या नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब आ रही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है किस्त ?

फिलहाल इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पर माना जा रहा है कि नए साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें