फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: नेपाल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है सस्ता टूर पैकेज, फ्लाइट से कराई जाएगी आपकी यात्रा

Tue, 14 Jan 2025 06:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Nepal Tour Package: यहां पोखरा, मुक्तिनाथ जैसी कई सुंदर जगहें भी हैं, जो नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो जाना जाता ही साथ में यहां की संस्कृति और खानपान भी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
IRCTC Nepal Tour Package: अगर आप नेपाल घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट स्थित है। माउंट एवरेस्ट दुनियाभर से पर्वातारोहियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इसके अलावा यहां पोखरा, मुक्तिनाथ जैसी कई सुंदर जगहें भी हैं, जो नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो जाना जाता ही साथ में यहां की संस्कृति और खानपान भी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। ऐसे में आपको नेपाल में जरूर एक बार घूमने जाना चाहिए। आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
इस टूर पैकेज का नाम NEPAL WITH MUKTINATH DARSHAN है। इसका पैकेज कोड WBO039 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस और कैब की व्यवस्था की जाएगी। आईआरसीटीसी के इस नेपाल टूर पैकेज की शुरुआत 18 फरवरी, 2025 को इंदौर से हो रही है। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का सस्ता महाकुंभ पैकेज, रामलला के भी हो जाएंगे दर्शन

4 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा इंश्योर्ड रहेगी। इसके अलावा आपको यात्रा में कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। सफर के दौरान आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 71,700 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 66,100 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 65,500 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें