फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSSCS: महिलाओं को दो सालों में सरकार की यह स्कीम बना देगी लखपति, जानिए क्या है योजना

Tue, 14 Jan 2025 05:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahila Samman Saving Certificate Scheme: आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है।
विज्ञापन
1 of 5
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock
Mahila Samman Saving Certificate Scheme: देश में महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है।

इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में केवल महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं। इसमें पुरुष निवेश नहीं कर सकते हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में महिलाएं न्यूनतम 1 हजार रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं। इस स्कीम में अधिकतम 2 सालों के लिए निवेश किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, चेक के साथ पे-इन स्लिप की जरूरत होती है। इन दस्तावेजों के न होने पर आप इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में खाता खुलवाने के लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करना है। वहां आपको आवेदन पत्र मिलेगा। इसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा। फॉर्म भरते समय यह सुनिश्चित करें कि उसमें किसी प्रकार की गलती न हो। आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके जमा कर देना है। इस तरह आप इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। 

LIC Scheme: एलआईसी चला रहा यह शानदार योजना, 200 रुपये करें निवेश, एकमुश्त मिलेंगे 28 लाख

4 of 5
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock
वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें तो अगर आप इस स्कीम में एक साथ 2 लाख रुपये निवेश करती हैं, तो दो सालों के बाद आपको 32,044 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। ऐसे में दो सालों के बाद आपके पास कुल 2,32,044 रुपये होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला सम्मान बचत पत्र योजना - फोटो : AdobeStock
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की सबसे खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। इस स्कीम में महिलाएं 100 और 1000 के मल्टीपल में निवेश कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें