IRCTC Nepal Tour Package 2025: अगर आप अगस्त के महीने में किसी खूबसूरत देश में घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घुमाया जाएगा। रोमांच का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों के लिए नेपाल एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। हर साल बड़ी संख्या में पर्वतारोही यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कहने ही क्या? नेपाल में घूमने लायक कई शानदार जगहें भी हैं। ऐसे में अगर आप नेपाल की खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए पर्याप्त सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -