फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर तो रात 10 बजे के बाद बदल जाते हैं ये नियम, जानें डिटेल्स

Tue, 05 Aug 2025 04:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ट्रेनों में रात 10 बजे के बाद कई निमयों में बदलाव होता है। अगर आप ट्रेन में रात के समय सफर कर रहे हैं तो आपको इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
भारतीय रेलवे यातायात का एक प्रमुख साधन है। हर दिन भारतीय ट्रेनों में करोड़ों यात्री सफर करते हैं। भारतीय ट्रेनें न केवल देश के विभिन्न भागों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं बल्कि ये रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय तक पहुंच को सुनिश्चित करने का काम भी करती हैं। भारतीय रेलवे की गिनती यातायात के सुविधाजनक और किफायती साधन में भी की जाती है। इसी वजह से किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में यात्रा करना पसंद करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए कई नियम भी बनाए गए हैं। अगर आप भारतीय ट्रेनों में रात के समय यात्रा करते हैं, तो कुछ नियमों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। भारतीय ट्रेनों में रात 10 बजे के बाद कई निमयों में बदलाव होता है। अगर आप ट्रेन में रात के समय सफर कर रहे हैं तो आपको इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन में रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच टीटीई आपका टिकट चेक नहीं कर सकता है। यात्रियों की सोते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसी को देखते हुए यह नियम बनाया गया है। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप ट्रेन में रात 10 बजे के बाद सफर करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो आप पर यह नियम लागू नहीं होता है। इस स्थिति में टीटीई आपके टिकट को चेक कर सकता है। उसके पास आपके टिकट को चेक करने का अधिकार है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
रात के समय ट्रेन में सफर करते समय आप तेज आवाज में बातचीत नहीं कर सकते हैं। तेज आवाज में बातचीत करने से साथी यात्रियों की नींद खराब हो सकती है। इस कारण ट्रेन में रात 10 बजे के बाद आप तेज आवाज में बातचीत और म्यूजिक नहीं सुन सकते हैं। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे ने मिडिल बर्थ के उपयोग को लेकर भी नियम बना रखे हैं। रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच मिडिल बर्थ का उपयोग करने पर लोअर बर्थ और अपर बर्थ वाला यात्री आपत्ति दर्ज नहीं कर सकता है। ट्रेन में सफर करने से पहले आपको इन नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें