IRCTC Nepal Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। नेपाल एक हिमालयी देश है। यहां के सुंदर पहाड़ और प्राकृतिक खूबसूरती हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है।
यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। यह दुनियाभर से रोमांच का लुत्फ लेने वाले पर्वतारोहियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इसके अलावा नेपाल में कई खूबसूरत जगहें भी हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको नेपाल घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।