फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: नेपाल में इन सुंदर जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Wed, 17 Apr 2024 12:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Nepal Tour Package 2024: अगर आप गर्मियों के सीजन में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। रोमांच का लुत्फ उठाने वाले लोगों के लिए नेपाल एक शानदार जगह है। यहां आपको दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट देखने को मिलेगी। हर साल बड़ी संख्या में पर्वतारोही यहां पर आते हैं। इसके अलावा नेपाल की प्राकृतिक खूबसूरती भी दुनियाभर से कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। ऐसे में आपको नेपाल घूमने की इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। नेपाल घूमने के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे मे विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इसका पैकेज कोड NDO04 है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस नेपाल टूर पैकेज की शुरुआत 23 मई, 2024 को दिल्ली से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको काठमांडू और पोखरा घुमाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एयरोप्लेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। यात्रा के दौरान आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी की जाएगी।

PM Kisan News: इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, जानिए किन किसानों के अटक सकते हैं पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Istock
वहीं अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 45,500 रुपये किराये के रूप में देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37 हजार रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 36,500 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें