फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: दिसंबर महीने में कहीं घूमने की कर रहे प्लानिंग, तो इतने रुपये में IRCTC करा रहा खूबसूरत नेपाल की सैर

Mon, 04 Dec 2023 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Nepal Tour Package 2023: अगर आप दिसंबर महीने में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल काफी खूबसूरत देश है। यहां आसमान को छूती ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और हरी भरी घाटियां किसी का भी मन मोह लें। इसके अलावा यहां के घने जंगल और झीलें नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर विश्व विख्यात है। हर साल इस सुंदर देश में घूमने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज का नाम NEPAL- PASHUPATINATH DARSHAN ALONG WITH POKHARA है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : social media
इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 दिसंबर, 2023 को वाराणासी से हो रही है।  आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज में आपको काठमांडू और पोखरा घुमाया जाएगा।

PM Kisan Yojana: हर महीने किसानों को सरकार देगी 3 हजार रुपये, योजना में आवेदन करने से पहले जरूर जान लें ये बात

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपके खाने-पीने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का बंदोबस्त किया जाएगा। वहीं ठहरने के लिए होटल की भी व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
अगर आप अकेले नेपाल घूमाना चाहते हैं। ऐसे में आपको 46 हजार रुपये यात्रा करने के लिए देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37,600 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 36,800 रुपये है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें