फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा महाकालेश्वर, कृष्ण जन्मभूमि, देवभूमि और वैष्णो देवी के दर्शन, सिर्फ इतना है किराया

Mon, 08 May 2023 04:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में आईआरसीटीसी कई शानदार टूर पैकेज लेकर आ रहा है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर और देवभूमि की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज में आपको आगरा के ताज महल और कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने का मौका भी मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। यह टूर पैकेज कुल 9 रातों और 10 दिनों का है। आईआरसीटीसी के साथ आपकी यह यात्रा पूरी तरह इंश्योर्ड रहेगी। देशभर में कई यात्री इस टूर पैकेज में अपनी बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MAHAKALESHWAR SANG UTTAR BHARAT DEVBHOOMI YATRA है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 मई,  2023 को पूणे से हो रही है। 

जानना जरूरी: अगर लोन रिकवरी के लिए बैंक कर रहा आपको परेशान, तो तुरंत उठाएं ये कदम
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको उज्जैन में महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर मंदिर, आगरा में ताजमहल, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, हरिद्वारा में ऋषिकेश, हर की पौड़ी घुमाया जाएगा।

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : pexel
इसके अलावा अमृतसर में गोल्डन टेंपल, बाघा बोर्डर और माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं अन्य जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में स्लीपर क्लास Economy में 16,300 रुपये, 3rd AC Comfort में 28,600 और  2nd AC Deluxe 34,200 रुपये देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें