IRCTC Kerala Tour Package Full Details: अगर आप इस जनवरी महीने में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) ने आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम केरल लश ग्रीन हिल्स है। यह टूर पैकेज खासतौर पर उन पर्यटकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, पहाड़ों और बैकवॉटर का अनुभव एक ही सफर में पाना चाहते हैं।
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन की अवधि का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 21 जनवरी, 2026 को कोच्चि से हो रही है। इस पैकेज में यात्रियों को केरल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और अलेप्पी में घूमया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक बजट फ्रेंडली टूर पैकेज है।