फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: कल से दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, लग्जरी सुविधाओं के साथ इतना होगा किराया

Fri, 16 Jan 2026 02:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

vande bharat sleeper train route: हावड़ा गुवाहाटी रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। आज इस खबर के जरिए हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि इस ट्रेन का किराया कितना होगा और इसमें क्या सुविधाएं मिल रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI
Vande bharat sleeper train launch date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मालदा से हरी झंडी दिखाकर देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रवाना करेंगे। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी रूट पर चलेगी। यह भारत की सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार वाली ट्रेन है। यह ट्रेन विश्वस्तरीय तकनीक से लैस है। बीते लंबे समय से लोगों को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार था। खास बात यह है कि इस ट्रेन को स्वदेशी तकनीक की मदद से बनाया गया है। इस ट्रेन का पहले ही सफलतापूर्वक ट्रायल कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस ट्रेन के चलने से पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

कितनी देर में तय करेगी पूरा सफर?

  • हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच 958 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन सिर्फ 14 घंटे में तय करेगी।
  • इस ट्रेन का टिकट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आसानी से बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्या क्या सुविधाएं होंगी?

  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं। इनमें 11 थर्ड एसी कोच हैं।
  • 4 सेकेंड एसी के कोच हैं और 1 फर्स्ट एसी का कोच है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 823 यात्री सफर कर सकते हैं।
  • कोच के बीच आने जाने के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे और वेस्टीब्यूल को लगाया गया है। 
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के स्टोपेज अन्य ट्रेनों की तुलना में कम रखे गए हैं।
  • इससे सफर को जल्दी पूरा किया जा सकेगा। इस ट्रेन के बर्थ का कुशन काफी आरामदायक है।
  • इस ट्रेन को 180 किलोमीटर की रफ्तार पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। 

4 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI

कितना होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के टिकट का किराया?

  • भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के टिकट किराये के बारे में जानकारी दी है।
  • 3AC कोच में 400 किलोमीटर के सफर करने पर यात्रियों को 960 रुपये का किराया देना है।
  • 2nd AC कोच के लिए यह किराया 1240 रुपये है।
  • वहीं 1st AC में सफर करने पर आपको इतनी दूरी के लिए 1520 रुपये देने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : ANI
  • वहीं 1 हजार किलोमीटर की दूरी का सफर करने पर इस ट्रेन का किराया 2400 से लेकर 3800 रुपये तक हो सकता है।
  • इन सब के अलावा वंदे भारत ट्रेन के सस्पेंशन को काफी अच्छा बनाया गया है।
  • इसके अलावा साफ सफाई को ध्यान में रखते हुए डिसइन्फेक्टेंट तकनीक का इस्तेमाल भी ट्रेन में किया गया है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें