फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: लद्दाख घूमने का बना रहे प्लान तो IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Fri, 04 Aug 2023 02:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर सैर करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत लद्दाख की सैर करने का मौका मिल रहा है। यहां पर स्थित बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ लद्दाख की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि आप स्वर्ग में आ गए हों। ट्रेकिंग का शौक रखने वाले लोग भी बड़ी संख्या में लद्दाख में आते हैं। इसके अलावा आप यहां पर आकर कैंपिंग भी कर सकते हैं। लद्दाख की यही चीजें हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। अगर आप भी लद्दाख में इन खूबसूरत जगहों पर घूमना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Pixabay
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। यह टूर पैकेज कुल 6 रातों और 7 दिनों का है। इसमें आपको लेह, नुब्रा, पैंगोंग और शाम वैली घूमाया जाएगा।

Indian Railways: क्या आप जानते हैं बोगी और कोच में अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज का नाम Exotic Ladakh है। इस पैकेज की शुरुआत 1 सितंबर, 2023 को मुंबई से हो रही है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कई सुविधाएं मिल रही हैं।

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 66,300 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 61,900 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 61,300 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें