अगर आप सितंबर महीने में देश की किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपको कश्मीर घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और बर्फ से ढके पहाड़ों के तो कहने ही क्या? कश्मीर में घूमते हुए आपको एक अलग तरह की खूबसूरती का अनुभव मिलता है। यहां के हरे भरे मैदान, झीलें और नदियां कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। कश्मीर की डल झील पर तैरते शिकारे, बर्फीली चोटियों के बीच चमकती सूरज की किरणें ये सब मिलकर इस तरह के नजारे बनाते हैं, जो किसी भी सैलानी की आंखों में बस जाएं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस कश्मीर टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -