फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio: ये है जियो का 28 दिनों की वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान, डाटा कॉलिंग के साथ मिल रहे ये बेनिफिट

Thu, 28 Aug 2025 06:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो का यह रिचार्ज प्लान देश में काफी लोकप्रिय है। देश में कई लोग इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Jio 28 Days Validity Recharge Plan - फोटो : FREEPIK
देश में लाखों की संख्या में लोग जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। ग्राहकों और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियो ने कई तरह के रिचार्ज प्लान्स लॉन्च कर रखे हैं। कई लोग लंबी समय की वैलिडिटी के लिए रिचार्ज कराते हैं तो उनके लिए जियो का एनुअल प्लान बेस्ट है। वहीं कई लोग जो सिर्फ कॉलिंग के लिए अपने स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं उनके लिए जियो का वैल्यू प्लान अच्छा विकल्प है। वहीं अगर आप जियो के किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो लगभग महीने भर की वैलिडिटी देता हौ और उस प्लान में इंटरनेट डाटा, कॉलिंग के साथ अन्य बेनिफिट भी मिलें, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो का यह रिचार्ज प्लान देश में काफी लोकप्रिय है। देश में कई लोग इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Jio 28 Days Validity Recharge Plan - फोटो : FREEPIK
जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 349 रुपये है। जियो के इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको महीने भर की वैलिडिटी के साथ लगभग सभी बेनिफिट्स मिलते हैं। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन

3 of 5
Jio 28 Days Validity Recharge Plan - फोटो : FREEPIK
इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको रोजाना 2 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। 2 GB इंटरनेट डाटा लिमिट खत्म होने के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps हो जाएगी। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद अगर आपको इंटरनेट की जरूरत है तो आप डाटा एड ऑन प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

4 of 5
Jio 28 Days Validity Recharge Plan - फोटो : FREEPIK
वहीं अगर आपके क्षेत्र में जियो का 5G नेटवर्क है और आपके पास 5G डिवाइस है तो आपको अनलिमिटेड 5G इंटरनेट डाटा मिलेगा। जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिट कॉलिंग मिलेगी। वहीं रोजाना मैसेजिंग के लिए 100 SMS भी मिल रहे हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio 28 Days Validity Recharge Plan - फोटो : FREEPIK
प्लान में आपको 90 दिनों का जियो होटस्टार का मोबाइल टीवी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी मिलता है। अगर आप 28 दिनों के किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें