फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में खूबसूरत कश्मीर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिल रही ये सुविधाएं

Fri, 02 Aug 2024 01:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Kashmir Tour Package 2024: कश्मीर के बारे में कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है यहीं है यहीं है। यहां की खूबसूरत बर्फ से ढकी चोटियां और सुंदर झीलें हर किसी का मन मोह लेती हैं। यही नहीं कश्मीर देश विदेश में एक अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी मशहूर है। यहां आपको गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर जैसी कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा कश्मीर की सुंदर वादियों की बात ही क्या कहें। हर साल देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग कश्मीर में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी कश्मीर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको बता दें कि खूबसूरत कश्मीर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KASHMIR HEAVEN ON EARTH EX TRICHY है। इसका पैकेज कोड SMA48 है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको 6 रातों और 7 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है।  
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 अगस्त, 2024 को TRICHY से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर घुमाया जाएगा।

4 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
अगर बात इस टूर पैकेज की किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 58,000 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 52,500 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 51,000 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें