IRCTC Kashmir Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थान पर जाते हैं। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में किसी शानदार जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको जन्नत-ए-कश्मीर की सैर करने का मौका मिल रहा है। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में आपको कई खूबसूरत स्थान देखने को मिलेंगे। कश्मीर की खूबसूरती में हिमालय-काराकोरम, पीर पंजाल और जांस्कर पर्वत श्रेणियां चार चांद लगा देती हैं। यही एक बड़ी वजह, जिसके चलते दुनिया भर से लाखों पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपको कश्मीर घूमाने के लिए एक शानदार मौका दे रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -