SBI Amrit Kalash Yojana: बचत के पैसों को सेविंग अकाउंट में जमा रखने पर हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने पैसों को किसी सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहिए। अगर आप किसी सुरक्षित जगह पर अपने पैसों को निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एसबीआई की इस स्पेशल एफडी स्कीम का नाम अमृत कलश योजना है। यहां पर निवेश किए गए पैसों पर 7 फीसदी से भी ज्यादा की ब्याज दर मिल रही है। गौरतलब बात है कि इस स्कीम को एक निश्चित अवधि के लिए लॉन्च किया गया था। यह स्कीम 15 फरवरी, 2023 से 31 मार्च 2023 के लिए ही निवेश के लिए उपलब्ध थी। हालांकि, बैंक ने इसे दोबारा शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -