फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में IRCTC करा रहा काशी, प्रयागराज और बोधगया की सैर

Mon, 03 Jul 2023 04:00 PM IST
संकल्प सिंह कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Kashi Prayagraj And Gaya Tour Package: आईआरसीटीसी समय समय पर यात्रियों के लिए कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको काशी, प्रयागराज और गया घूमने का मौका मिल रहा है। इन जगहों का विशेष महत्व है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इन पवित्र स्थानों पर घूमने के लिए जाते हैं। काशी, प्रयागराज और गया की गिनती भारत के पवित्र स्थानों में की जाती है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KASHI WITH PRAYAGRAJ AND GAYA EX COIMBATORE (SEA16) है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Pixabay
इस टूर पैकेज की शुरुआत 22 अगस्त, 2023 को कोयंबटूर से हो रही है। फ्लाइट से आपको सीधे वाराणसी ले जाया जाएगा। उसके बाद बाकी की जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। 

Majhi Kanya Yojana: परिवार में बिटिया के जन्म लेने पर सरकार दे रही 50 हजार रुपये, तुरंत ऐसे उठाएं योजना का लाभ

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : अमर उजाला
इस टूर पैकेज के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
वहीं बात अगर इस टूर पैकेज की किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 44,350 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37,250 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 35,850 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें