फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में करा रहा मां कामाख्या के दर्शन, टूर पैकेज में मिल रही ये सुविधाएं

Mon, 10 Nov 2025 01:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी मां कामाख्या देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सुविधाजनक ढंग से माता कामाख्या के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package - फोटो : Adobestock
IRCTC Tour Packages: भारत अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हमारे देश में कई लोकप्रिय मंदिर हैं, जो आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। गुवाहाटी में स्थिति मां कामाख्या का मंदिर भी इन्हीं में से एक है। पौराणिक मान्यता है कि यहां पर मां सती के अंग का एक भाग गिरा था। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं।

अगर आप भी मां कामाख्या देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सुविधाजनक ढंग से माता कामाख्या के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पैकेज में दर्शन की संपूर्ण व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package - फोटो : Adobestock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत श्रद्धालुओं को असम की आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुंदरता का करीबी से अनुभव करने का मौका मिलेगा। इस कारण आपको माता कामाख्या देवी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज का नाम दिव्य मां कामाख्या दर्शन टूर है। 

AC Tips: क्या ठंड में आप भी ढक देते हैं एसी? जरूर जान लें ये बात वरना एसी हो सकता है खराब
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package - फोटो : Freepik
यह टूर पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है। इस टूर का पैकेज कोड EGH044 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत रोजाना गुवाहाटी से होती है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कैब और बस के माध्यम से घुमाया जाता है। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! जल्द जारी हो सकती है 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये

4 of 5
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package - फोटो : freepik
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किन्हीं दूसरी चीजों की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी ने आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था कर रखी है। इसके अलावा टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से क्या देश के सभी अस्पतालों में करा सकते हैं 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज का किराया भी काफी किफायती है। पैकेज के अंतर्गत अकेले सफर करने पर आपको 12,950 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 7,000 रुपये किराया देना है। 

Medicines: दवाओं को खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सेहत सुधरने की जगह हो सकती है खराब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें