फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया और क्या मिलेंगी सुविधाएं

Sat, 12 Apr 2025 08:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

IRCTC Tour Package For chardhamyatra: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की कोच्ची से शुरुआत होगी। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया है। इस पैकेज में फ्लाइट से श्रद्धालु यात्रा करेंगे। यह टूर पैकेज 13 दिन का है।
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
IRCTC Tour Package For chardhamyatra: अगर आप चारधाम यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, आईआरसीटीसी ने चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए टूर पैकेज पेश किया है। आपको इस पैकेज में आईआरसीटीसी कई सुविधाएं दे रहा है। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के चारधाम यात्रा टूर पैकेज के बारे में...

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की कोच्ची से शुरुआत होगी। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया है। इस पैकेज में फ्लाइट से श्रद्धालु यात्रा करेंगे। यह टूर पैकेज 13 दिन का है। इस पैकेज में श्रद्धालुओं के लिए रहना और खाना फ्री होगा। टूर पैकेज में श्रद्धालु सस्ते में चारधाम के दर्शन कर सकेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
बता दें कि चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस टूर पैकेज में श्रद्धालुओं का रहना और खाना फ्री होगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत जून में होगी। इस पैकेज में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। यह टूर पैकेज 10 जून से शुरू होगा। इसकी शुरुआती कीमत 61,900 रुपये है।
 
विज्ञापन

3 of 5
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें बुक? 

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है। इसके साथ ही श्रद्धालु 8287932082 नंबर पर कॉल कर भी टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं। 

New AC Tips: गर्मी के मौसम में खरीदने जा रहे हैं नया एसी? तो जरूर जान लें ये चार बातें

4 of 5
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज का किराया स्टैंडर्ड कैटिगिरी में 73700 रुपये रखी गई है। दो लोगों के साथ यात्रा में इस टूर पैकेज का किराया 63700 रुपये होगा। अगर इस टूर पैकेज में आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 61900 रुपये देना होगा। इस टूर पैकेज में कुल 24 सीटें हैं।

Pension for Farmers: किसानों को हर साल मिलेंगे 42000 रुपये, जानिए क्या है योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें