फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अब चार्ट बनने के बाद भी टिकट कैंसिल करने पर मिलेगा रिफंड, बस करना होगा ये काम

Sun, 27 Feb 2022 03:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारत में करोड़ों लोग रेलवे से सफर करते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसे देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेलवे समय समय पर कई बदलाव करता रहता है। इन बदलावों का उद्देश्य रेल यात्रियों को सफर के दौरान शानदार अनुभव देना है। हालांकि, रेल यात्रा करने से पहले आपको ट्रेन टिकट को बुक करना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे से जुड़ी एक खास जानकारी देने वाले हैं। क्या आपको पता है कि आप चार्ट तैयार होने के बाद भी अपने ट्रेन टिकट को कैंसिल करवा सकते हैं और आपको कैंसिलेशन पर रिफंड भी मिलता है। आईआरसीटीसी ने इस बात की जानकारी दी है कि चार्ट तैयार होने के बाद भी अगर आप टिकट को कैंसिल कराते हैं, तो इस स्थिति में आप रिफंड का दावा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बारे में बताया है कि भारतीय रेलवे बिना यात्रा या आंशिक रूप से यात्रा किए गए टिकटों को कैंसिल करने पर रिफंड इश्यू करता है। अगर आप भी ऐसी स्थिति में रिफंड चाहते हैं, तो आपको टिकट डिपॉजिट रसीद यानी (TDR) भरकर जमा करना होगा। टीडीआर भरकर जमा करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते कैसे आप टीडीआर को जमा करके रिफंड पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको www.irctc.co.in वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद होम पेज पर My Account के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर My Transaction के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको File TDR के ऑप्शन पर क्लिक करके किसी एक ऑप्शन पर चयन करके टीडीआर को भरना है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको उस व्यक्ति की जानकारी शो होगी, जिसका आपने टिकट बुक किया था। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको अपना पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर कैप्चा कोड दर्ज करके रद्द करने के नियमों के बॉक्स पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको सबमिट के बटन का चयन करना है। कुछ समय बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को दर्ज करके सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अब आपको पीएनआर डिटेल्स को वेरीफाई करना है। उसके बाद रद्द टिकट के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। अगले चरण पर आपको रिफंड की राशि शो होगी। बुकिंग के समय जो आपने नंबर दिया था। उस पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। इस मैसेज में पीएनआर और रिफंड की पूरी जानकारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें