How to book tatkal train ticket fast: भारतीय रेलवे यात्रा का काफी सुविधाजनक साधन है। अन्य यातायात साधनों की तुलना में यह काफी किफायती भी है। भारतीय ट्रेनों में रोजाना लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इस कारण ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस वजह से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। वहीं त्योहारी सीजन जैसे दिवाली और छठ पूजा पर तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है।
बड़ी मात्रा में लोग टिकट बुक करने के लिए एक साथ लगे होते हैं। इस कारण कुछ ही सेकेंडों में सभी सीटें बुक हो जाती हैं। हालांकि, आईआरसीटीसी ने अपने प्लेटफॉर्म को कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि अगर सही सेटिंग और तैयारी के साथ टिकट को बुक करने की कोशिश की जाए तो उसके कंफर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।