How to Recover IRCTC Account Password: हमें जब भी ट्रेन से सफर करना होता है, तो काफी पहले टिकट बुक करवाना पड़ता है क्योंकि कंफर्म टिकट मिलना जो मुश्किल है। खासतौर पर ये समस्या त्योहारों के मौकों पर सबसे ज्यादा देखी जाती है। जैसे- दिवाली और छठ को ही ले लीजिए। अब महज कुछ ही दिनों बाद ये दोनों ही त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं। पर कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं, जिसके कारण वो टिकट बुक नहीं कर पा रहे। अगर आप भी इस सूची में हैं, तो आपको चिंता नहीं करनी है और न ही किसी ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाने की जरूरत है, क्योंकि आप यहां पासवर्ड रिकवर करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं। जो आपके आगे भी काम आ सकता है। तो चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं...