फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: अब गोवा का प्लान नहीं होगा कैंसिल, IRCTC लाया टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Tue, 10 Oct 2023 02:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Goa Tour Package: अगर आप गोवा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी यह प्लानिंग आईआरसीटीसी पूरी कराएगा। आईआरसीटीसी गोवा घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। गोवा काफी खूबसूरत जगह है। यहां आपको कई बेहतरीन रिसॉर्ट्स और खूबसूरत बीच देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर पर्यटन से जुड़ी कई सुविधाएं भी मौजूद हैं। गोवा में रहने वाले लोगों की आधिकारिक भाषा कोंकणी है। पर्यटन के लिहाज से यहां की सेवाएं काफी उम्दा है। इसी वजह से इसको पर्यटकों का शहर भी कहा जाता है। हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। गोवा में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्तूबर से लेकर मार्च तक होता है। अगर आप भी गोवा घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपको यहां पर घूमने का मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम GOA DELIGHT EX VISHAKHAPATNAM (SCBA28A) है। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 4 रातों और 5 दिनों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत विशाखापट्टनम से 20 अक्तूबर, 2023 को हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
इसमें आपको एयरोप्लेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा गोवा में आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।

Investment Scheme: सरकार की यह स्कीम बनाएगी आपको मालामाल, दस हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकेंगे 32.54 लाख

4 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 39,010 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 28,750 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 27,640 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें