फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: इन गर्मियों की छुट्टियों में कश्मीर की सैर कराने के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Thu, 25 May 2023 04:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Enchanting Kashmir Tour Package 2023 - फोटो : Istock
IRCTC Enchanting Kashmir Tour Package 2023: बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में इस गर्मी के सीजन में अगर आप अपनी फैमिली के साथ किसी ठंडी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। कश्मीर की खूबसूरत वादियां हर साल देश और दुनिया से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर, पहलगाम जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जो कि हमेशा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन जगहों की खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस कश्मीर टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के कश्मीर टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Enchanting Kashmir Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज का नाम ENCHANTING KASHMIR (NDA22) है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम घूमने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Enchanting Kashmir Tour Package 2023 - फोटो : Pixabay
इस टूर पैकेज की शुरुआत 3 जून, 2023 को दिल्ली से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस का इंतजाम किया जाएगा। 

PPF: इस सरकारी स्कीम में करिए 6 हजार रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे पूरे 19.5 लाख

4 of 5
IRCTC Enchanting Kashmir Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। इस पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Enchanting Kashmir Tour Package 2023 - फोटो : iStock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको 48,740 रुपये का भुगतान करना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 32,030 रुपये और तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 31,010 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें