Alert: आज के समय में लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है। पहले के मुकाबले चीजों को करना अब आसान नजर आता है। लगभग हर एक क्षेत्र में स्थितियां बदली हैं। जैसे- बैंकिंग क्षेत्र। यहां पर भी काफी कुछ बदल चुका है। अब लगभग हर काम के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि अब कई काम ऑनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग आदि से हो जाते हैं। वहीं, कई लोग कस्टमर केयर से बात करने के लिए नंबर खोजते हैं और आजकल तो लोग हर एक चीज के लिए गूगल पर ही जाते हैं। ठीक ऐसे ही लोग कस्टमर केयर नंबर भी गूगल से खोज लेते हैं, लेकिन रूकिए अगर आप भी गूगल पर बैंक से जुड़े नंबर जैसे- कस्टमर केयर नंबर आदि ढूंढते हैं, तो ऐसा न करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। जी हां, ये सच है। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए और कस्टमर केयर नंबर आपको कहां से मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...