फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: दुबई घूमने का शानदार मौका, IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Wed, 15 Feb 2023 01:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock
IRCTC Dubai Tour Package 2023: देश-विदेश की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर कई टूर पैकेज लेकर आता रहता है। हर साल बड़ी संख्या में लोग आईआरसीटीसी टूर पैकेज के जरिए देश दुनिया के लोकप्रिय स्थानों पर घूमने के लिए जाते हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दुबई घूमने का मौका मिल रहा है। अगर आप दुबई घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको दुबई के लोकप्रिय स्थानों पर घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कई तरह की विशेष सुविधाएं भी मिल रही हैं। इससे आपको यात्रा करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 4 रातों और 5 दिनों का है। पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 11 मार्च से हो रही है। वहीं इसका अंत 15 मार्च को होगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसके अंतर्गत आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। पैकेज के अंतर्गत आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Life Hacks: पानी की टंकी में जमा कचरा मिनटों में हो जाएगा साफ, बस फॉलो करें ये टिप्स

4 of 5
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी द्वारा खाने-पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। आप आईआरसीटीसी टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट या रेलवे स्टेशन के आईआरसीटीसी ऑफिस से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 101800 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 85,100 रुपये है।

Gram Suraksha Yojana: किसानों के लिए जबरदस्त स्कीम, 50 रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 35 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें