IRCTC Diwali Chhath Alert: दीवाली और छठ पूजा का त्योहार आने वाला है और जो भी लोग अपने घर से दूर रहते हैं वो इस त्योहार में जरूर अपने घर जाते हैं। यही वजह है कि इस दौरान सभी ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। अब जैसा की हम सभी जानते हैं कि भारतीय रेलवे में यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो जाती है। आज लगभग दो महीने बाद दीवाली का त्योहार है और लोग अब दीवाली में यात्रा करने के लिए अभी टिकट की बुकिंग शुरु कर दिए हैं।
इस समय स्थिति ये है कि सुबह 8 बजे टिकट विंडो खुलने के एक मिनट के अंदर सीटें वेटिंग में पहुंच जा रही हैं। इसी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए बेहद जरूरी चेतावनी जारी की है। रेलवे ने साफ किया है कि टिकट बुक करते समय जरा सी भी लापरवाही आपके पैसों को डुबो सकती है और आपकी यात्रा का मजा किरकिरा कर सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।