Aadhaar Card Minimum Age Limit: सरकारी सुविधाओं, स्कूल में दाखिले और कई जरूरी कामों के लिए आज के समय में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन चुका है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, आधार कार्ड बनवाने की कोई न्यूनतम उम्र सीमा नहीं तय की गई है। यहां तक कि जन्म लेते ही नवजात शिशु का भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बच्चों के आधार कार्ड से जुड़े यूआईडीएआई के क्या नियम हैं और इसे कैसे बनवाया जाता है।